facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: शुल्क विवाद से बाजार में हलचल, FII की रणनीति पर होगी नजर

Advertisement

Market Outlook: बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की व्यापार नीति और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी घटनाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

Last Updated- February 23, 2025 | 11:51 AM IST
Stock Market today
Representative Image

Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा वैश्विक रुख, विदेशी निवेशकों (FII) की गतिविधियों और शुल्क से जुड़ी खबरों पर निर्भर करेगी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की व्यापार नीति और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी घटनाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

महाशिवरात्रि के कारण बुधवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: IPO Calendar: 3 नए IPO खुलेंगे, Quality Power समेत इन इश्यू की स्टॉक एक्सचेंज पर होगी एंट्री

किन बातों से प्रभावित होगा बाजार?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक, इस हफ्ते बाजार की चाल अमेरिका की व्यापार नीतियों, वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेगी। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी अहम रहेंगी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि निवेशक इस हफ्ते अमेरिका के पीसीई मूल्य सूचकांक और भारत की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। फिलहाल बाजार में निराशा है, लेकिन कंपनियों के बेहतर नतीजे, वैश्विक तरलता में सुधार और रुपये की स्थिरता से स्थिति बदल सकती है।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 424.90 अंक (0.56%) और एनएसई निफ्टी 117.25 अंक (0.51%) गिरकर बंद हुए।

शुल्क से जुड़ी खबरों पर नजर

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि जवाबी शुल्क को लेकर चिंता बनी हुई है और इससे भारतीय और वैश्विक बाजार प्रभावित हो सकते हैं।

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के निदेशक पुनीत सिंघानिया ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। इसके अलावा, कंपनियों की आय भी दबाव में है, जिससे बाजार पर असर पड़ सकता है।

-भाषा इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - February 23, 2025 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement