facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुझानों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement

Stock Market: शुक्रवार को लगातार 11वें कारोबारी सत्र में Sensex लाभ में रहा और 319.63 अंक की छलांग के साथ 67,838.63 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:38 PM IST
stock market

अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक बाजारों के रुझान और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। ‘गणेश चतुर्थी’ के उपलक्ष्य में मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। वैश्विक मोर्चे पर बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर पर निर्णय से भी बाजार को दिशा मिलेगा।

यह सप्ताह मौद्रिक नीति वाला होगा- प्रवेश गौर

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा, ‘‘यह सप्ताह मौद्रिक नीति वाला होगा। फेडरल रिजर्व के नीति-निर्माताओं ने फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक बुलाई है और ब्याज दर पर निर्णय की घोषणा बुधवार यानी 20 सितंबर को होगी।’’ गौर ने कहा, ‘‘डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, अमेरिकी में बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी।’’

Also read: Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

लगातार 11वें कारोबारी सत्र में सेंसेक्स लाभ में रहा

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,239.72 अंक या 1.86 प्रतिशत के लाभ में रहा। नेशनल स्टॉक का निफ्टी 372.4 अंक या 1.87 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को लगातार 11वें कारोबारी सत्र में सेंसेक्स लाभ में रहा और 319.63 अंक या 0.47 प्रतिशत की छलांग के साथ 67,838.63 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 408.23 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 67,927.23 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा।

शुक्रवार को निफ्टी 89.25 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 20,192.35 के अपने रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 119.35 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 20,222.45 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

Also read: FPI ने सितंबर में अब तक शेयरों से 4,768 करोड़ रुपये निकाले

निवेशकों की निगाह आगामी आंकड़ों पर रहेगी

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों की निगाह अब आगामी आंकड़ों तथा इस सप्ताह होने वाली केंद्रीय बैंक की बैठकों पर रहेगी। सप्ताह के दौरान फेडरल रिजर्व के अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान द्वारा ब्याज दरों पर निर्णय की घोषणा की जाएगी।’’ इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘आगामी दिनों में बाजार कुछ बड़े वृहद आर्थिक आंकड़ों… मसलन अमेरिका के एसएंडपी वैश्विक विनिर्माण और सेवा पीएमआई, बेरोजगारी दावे, कच्चे तेल के भंडार, एफओएमसी की टिप्पणी, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, ब्रिटेन की मुद्रास्फीति, यूरो क्षेत्र की महंगाई पर प्रतिक्रिया देगा।’’

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 4:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement