facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: आम बजट, अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा निवेशक आगे के संकेतों के लिए विदेशी निवेशकों की गतिविधियों तथा वैश्विक रुख पर नजर रखेंगे।

Last Updated- January 28, 2024 | 11:06 AM IST
Market Outlook
Representative Image

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह अंतरिम बजट, अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नीतिगत ब्याज दर पर निर्णय और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा निवेशक आगे के संकेतों के लिए विदेशी निवेशकों की गतिविधियों तथा वैश्विक रुख पर नजर रखेंगे।

व्यापक आर्थिक मोर्चे पर विनिर्माण क्षेत्र के लिए पीएमआई (खरीद प्रबंधक सूचकांक) का आंकड़ा बृहस्पतिवार को आएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी (बृहस्पतिवार) को 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक 30 और 31 जनवरी को होगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले बाजार एक दायरे में रहेगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दर को यथावत रखेगा और आगे नीतिगत दर में कटौती की समयसीमा के बारे में संकेत देगा। इसके अलावा बीओई (बैंक ऑफ इंग्लैंड) की मौद्रिक नीति भी आने वाली है। साथ ही कुछ प्रमुख आर्थिक आंकड़े आने हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा इस सप्ताह कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। ऐसे में बाजार में शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’’

सप्ताह के दौरान अडाणी ग्रीन एनर्जी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन और इंटरग्लोब एविएशन अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

एंजल वन के तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले ने कहा कि यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। सप्ताह के दौरान बजट का महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। यह आमतौर पर आगे बाजार की दिशा तय करता है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आगे चलकर प्रमुख देशों के नीतिगत दर पर निर्णय जैसे वैश्विक कारक बाजार को प्रभावित करेंगे। मौजूदा तिमाही नतीजों के सीजन की वजह से बाजार में शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 982.56 अंक या 1.37 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 269.8 अंक या 1.24 प्रतिशत की गिरावट आई।

एक्सिस सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आम चुनाव से पहले अंतरिम बजट है। ऐसे में इसमें बड़ी घोषणाओं की उम्मीद नहीं है। ‘‘हमारा मानना है कि बजट में वृद्धि की रूपरेखा को कायम रखने पर जोर होगा। साथ ही इसमें कुछ लोकलुभावन घोषणा भी हो सकती है।’’

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘बजट, तिमाही नतीजे और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय से बाजार को दिशा मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि घरेलू कारकों के अलावा बाजार वैश्विक घटनाक्रमों से प्रभावित होगा। इनमें भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल के दाम शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 11:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement