facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: ग्लोबल ट्रेंड, मैक्रो इकोनॉमिक्स डेटा से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 11:11 AM IST

स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, वाहन बिक्री के मासिक आंकड़ों, एफआईआई के प्रवाह और वैश्विक रुझानों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

अमेरिका के ऋण समझौते तथा संस्थागत प्रवाह पर भी सभी की निगाह रहेगी। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार भागीदार संस्थागत प्रवाह पर करीबी नजर रखेंगे, क्योंकि माना जाता है जब विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) दोनों शुद्ध लिवाल हो जाते हैं, तो बाजार में कुछ मुनाफावसूली की संभावना बन जाती है।’’

मीणा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका में ऋण सीमा को लेकर गतिविधियां महत्वपूर्ण रहेंगी। इसके अलावा अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों, बॉन्ड पर प्रतिफल, डॉलर सूचकांक की चाल और कच्चे तेल के दाम पर भी भागीदारों की निगाह रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े और वाहन बिक्री के आंकड़े महत्वपूर्ण रहेंगे।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह नए महीने की शुरुआत होगी। ऐसे में बाजार भागीदारों की निगाह वाहन बिक्री, विनिर्माण पीएमआई और सेवा पीएमआई आंकड़ों पर होगी। इससे पहले 31 मई को जीडीपी के आंकड़े आने हैं।’’

विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े बृहस्पतिवार को आएंगे। उन्होंने कहा कि इन सब कारकों के अलावा बाजार भागीदारों की निगाह अमेरिकी बाजार के प्रदर्शन पर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 772.01 अंक या 1.25 प्रतिशत के लाभ में रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बीते सप्ताह घरेलू बाजारों का प्रदर्शन वैश्विक घटनाक्रमों से प्रभावित रहा। इनमें अमेरिका में ऋण सीमा बढ़ाने को लेकर गतिरोध, जर्मनी में मंदी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियां शामिल हैं।’’

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 11:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement