facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: वैश्विक रुझान, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement

पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। गुरुवार को मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

Last Updated- September 24, 2023 | 10:51 PM IST
stock market

वैश्विक रुझान, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियां और ब्रेंट कच्चे तेल के दाम इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह बात कही है। पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई।

गुरुवार को मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह सितंबर माह के वायदा और विकल्प (एफएंडओ) अनुबंधों का निपटान है। इससे बाजार में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।’’

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अमोल अठावले ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, डॉलर सूचकांक की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।’’

यह भी पढ़ें : Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.28 लाख करोड़ रुपये घटा

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा वैश्विक और घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों का रुझान, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, एफआईआई और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की गतिविधियां भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी।’’

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार अमेरिका और ब्रिटेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और यूरो क्षेत्र के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से भी दिशा लेगा।’’ पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,829.48 अंक या 2.69 प्रतिशत के नुकसान में रहा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 518.1 अंक या 2.56 प्रतिशत टूटा।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के शोध प्रमुख (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘हालांकि, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी हालिया बैठक में प्रमुख ब्याज दर में बदलाव नहीं किया है, लेकिन उसने आगे सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम भी उच्चस्तर पर हैं। इन कारकों से बाजार का रुख नकारात्मक रहा है।’’

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 11:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement