facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार पर H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी, GST राहत और ट्रेड वार्ता का दिखेगा असर

Advertisement

Market Outlook: नवरात्र से सस्ता होगा सामान, लेकिन आईटी सेक्टर को एच-1बी फीस का झटका—देखें बाजार किस ओर जाएगा?"

Last Updated- September 21, 2025 | 2:41 PM IST
Stock Market Today
Representative Image

Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा कई अहम घटनाओं पर निर्भर करेगी। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में एच-1बी वीजा फीस को 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) करने का फैसला, जीएसटी दरों में कटौती और भारत-अमेरिका ट्रेड टॉक्स बाजार की बड़ी सुर्खियां रहेंगी।

आईटी सेक्टर पर बड़ा असर

अमेरिका ने शुक्रवार को घोषणा की कि एच-1बी वीजा एप्लीकेशन फीस को 1 लाख डॉलर कर दिया जाएगा। इससे भारत के 285 अरब डॉलर के आईटी सेक्टर पर दबाव बढ़ सकता है क्योंकि 70% से ज्यादा एच-1बी वीजा भारतीय टेक प्रोफेशनल्स को ही मिलते हैं।

नैसकॉम ने चेतावनी दी है कि इस कदम से ऑनशोर प्रोजेक्ट्स की निरंतरता प्रभावित होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस और विप्रो जैसी बड़ी कंपनियों की आय पर सीधा असर पड़ सकता है।

GST दरों में कटौती से राहत

सोमवार से लगभग 375 वस्तुओं और सेवाओं पर घटे हुए जीएसटी रेट लागू हो जाएंगे। इसमें रोजमर्रा की जरूरत के सामान से लेकर दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल तक शामिल हैं। नवरात्र के पहले दिन से लागू इस फैसले से ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।

भारत-अमेरिका ट्रेड टॉक्स

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 22 सितंबर को अमेरिका रवाना होंगे और वहां ट्रेड टॉक्स की अगुवाई करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी फायदे वाले ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी। बीते 16 सितंबर को हुई वार्ता में कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई थी।

अन्य कारक भी अहम

विश्लेषकों का कहना है कि इस हफ्ते बाजार की नजर रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी। साथ ही विदेशी निवेशकों की खरीद-फरोख्त भी अहम होगी। शुक्रवार को एफआईआई ने 390.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक स्तर पर निवेशकों का ध्यान अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़ों जैसे जीडीपी, मैन्युफैक्चरिंग व सर्विस पीएमआई और पीसीई प्राइस इंडेक्स पर रहेगा।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स 721.53 अंक (0.88%) और निफ्टी 213.05 अंक (0.84%) की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - September 21, 2025 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement