facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: महंगाई डेटा और ग्लोबल ट्रेंड्स तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल

Advertisement

Market Outlook: रिलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ी कोई भी सकारात्मक खबर बाजार के मूड को और बेहतर बना सकती है।

Last Updated- September 07, 2025 | 2:22 PM IST
Stock Market Today
Representative Image

Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल कई बड़े कारकों पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल ट्रेंड्स, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और महंगाई के आंकड़े बाजार को दिशा देंगे।

पिछले हफ्ते भारतीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 901 अंक यानी 1.12% चढ़ा, जबकि निफ्टी 314 अंक यानी 1.28% ऊपर गया। मजबूत घरेलू आंकड़े और नीतिगत सुधारों ने बाजार को सहारा दिया।

इस हफ्ते घरेलू और वैश्विक स्तर पर अहम आंकड़े आने वाले हैं। 12 सितंबर को अगस्त महीने की महंगाई दर (Inflation Data) जारी होगी। वहीं अमेरिका से उपभोक्ता महंगाई, बेरोजगारी दावे और कंज्यूमर सेंटिमेंट जैसे डेटा आएंगे, जो फेडरल रिजर्व की नीतियों को प्रभावित कर सकते हैं।

रिलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ी कोई भी सकारात्मक खबर बाजार के मूड को और बेहतर बना सकती है।

यह भी पढ़ें: FPI ने सितंबर के पहले हफ्ते में निकाले ₹12,257 करोड़, डॉलर और टैरिफ का असर

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट के प्रवेश गौर का कहना है कि निवेशक इस हफ्ते खासकर खपत (consumption) और कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़े सेक्टर्स पर नजर रखेंगे। हालांकि फेड के रुख और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है।

क्रूड ऑयल की कीमतें और रुपये-डॉलर का रुझान भी बाजार की चाल तय करेंगे।

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के पुनीत सिंघानिया का कहना है कि हाल ही में हुई जीएसटी दरों में कटौती से बाजार की भावना को सहारा मिल सकता है और सेक्टोरल तेजी देखने को मिल सकती है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खे्मका ने कहा कि इस हफ्ते भारत और अमेरिका की महंगाई दर, यूरोपीय सेंट्रल बैंक का ब्याज दर फैसला और जापान की दूसरी तिमाही जीडीपी जैसे अहम आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करेंगे।

अगला बड़ा इवेंट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 16-17 सितंबर को होने वाली पॉलिसी बैठक होगी।

Advertisement
First Published - September 7, 2025 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement