facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: अमेरिका में ब्याज दर, घरेलू मुद्रास्फीति, ग्लोबल संकेत शेयर बाजारों को दिशा देंगे- विश्लेषक

Advertisement

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में बाजार में अस्थिरता कम होने की संभावना है।

Last Updated- June 09, 2024 | 2:37 PM IST
Share Market

Market Outlook: अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़े और वैश्विक रुझान इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जाहिर की। पिछले सप्ताह आम चुनाव के नतीजों और आरबीआई नीति समीक्षा के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार मजबूत लाभ के साथ बंद हुए, लेकिन उससे पहले भारी गिरावट भी हुई।

बीते सप्ताह में, बीएसई सेंसेक्स 2,732.05 अंक या 3.69 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी 759.45 अंक या 3.37 प्रतिशत चढ़ा। शुक्रवार को दिन के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,720.8 अंक या 2.29 प्रतिशत उछलकर 76,795.31 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव और आरबीआई नीति समीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। अब निवेशकों का ध्यान वैश्विक कारकों पर है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, कच्चे तेल और जिंस की कीमतों से बाजार की चाल तय होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के निवेश पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

Also read: FPI Investments: एफपीआई ने जून में इक्विटी से 14,800 करोड़ रुपये निकाले

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि बाजार का परिदृश्य प्रमुख घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगा। उन्होंने कहा कि भारत में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति, चीन में सीपीआई मुद्रास्फीति, ब्रिटेन में जीडीपी के आंकड़े, अमेरिका में सीपीआई के आंकड़े और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से बाजार की आगामी दिशा तय होगी।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में बाजार में अस्थिरता कम होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement