facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: Q2 रिजल्ट, मैक्रोइकोनॉमिक डेटा, वैश्विक रुझान इस सप्ताह बाजार को देंगे गति – विश्लेषक

Advertisement

विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी।

Last Updated- October 08, 2023 | 11:08 PM IST
Aditya Birla Fashion Q3 Result

Market Outlook: इस सप्ताह व्यापक आर्थिक आंकड़े, वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख से शेयर बाजार प्रभावित होगा। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड और रुपये की चाल भी कारोबार को प्रभावित करेगी।

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा कि सभी की निगाहें चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के कॉरपोरेट नतीजों पर होगी। टीसीएस के नतीजे 11 अक्टूबर को और एचसीएल टेक्नोलॉजीज तथा इंफोसिस के नतीजे 12 अक्टूबर को आएंगे।

यह भी पढ़ें: भारतीय कंपनियों ने पहली छमाही में क्यूआईपी इश्यू के जरिये 4.6 गुना ज्यादा रकम जुटाई

उन्होंने कहा, ”बाजार प्रतिभागियों की नजर डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) का रुख भी बाजार को प्रभावित करेगा।”

उन्होंने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में व्यापक आर्थिक मोर्चे पर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं होनी हैं। इसके तहत 12 अक्टूबर को अगस्त के लिए औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े जारी किए जाएंगे। गौर ने कहा कि साथ ही, सितंबर के लिए मुद्रास्फीति दर की घोषणा की जाएगी, जिससे देश की आर्थिक सेहत के बारे में जानकारी मिलेगी।

इसके अलावा 13 अक्टूबर को सितंबर के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़े आएंगे। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार आगामी तिमाही नतीजों से आगे के संकेत लेगा।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार की तेजी का असर प्री-आईपीओ सौदों पर

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि इस सप्ताह से कारोबारियों की नजर आईटी और बैंकिंग क्षेत्रों के तिमाही नतीजों पर रहेगी।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 10:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement