facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख, FII की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement

इस सप्ताह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, HUL, इन्फोसिस, अशोक लेलैंड,DLF, JSW स्टील, हिंदुस्तान जिंक और RIL के तिमाही नतीजे आने हैं।

Last Updated- July 16, 2023 | 11:19 AM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख और विदेशी कोषों के प्रवाह से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इस समय स्थानीय शेयर बाजार अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं। विश्लेषकों का कहना है कि रुपये की चाल और ब्रेंट कच्चे तेल के दाम पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी।

रुपये-से-डॉलर की विनिमय दर और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का होगा असर

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा, ‘वैश्विक बाजारों की दिशा, रुपये-से-डॉलर की विनिमय दर और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का बाजार के कुल रुख पर असर पड़ेगा। घरेलू घटनाक्रमों के अलावा ये कारक भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’ उन्होंने कहा कि संस्थागत गतिविधियों का भी बाजार पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

Also read: Upcoming IPOs: पैसा कमाने का शानदार मौका! अगले हफ्ते आ रहा Netweb Technologies और Asarfi Hospital का आईपीओ

इस सप्ताह इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

इस सप्ताह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, अशोक लेलैंड,DLF, JSW स्टील, हिंदुस्तान जिंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे आने हैं। मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘वैश्विक और घरेलू संकेतक, कंपनियों के तिमाही नतीजे, विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों का रुख, मॉनसून की प्रगति तथा कच्चे तेल के दाम इस सप्ताह बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगे।’

बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर बंद हुए

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 780.45 अंक या 1.19 फीसदी की बढ़त में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 66,060.90 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 66,159.79 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर तक चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी शुक्रवार को अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 19,564.50 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 19,595.35 के अपने नए उच्चस्तर तक गया।

Also read: जियो फाइनैंशियल सर्विसेज का डिमर्जर अगले हफ्ते, रिलायंस के शेयर पर दांव लगाने का सुनहरा मौका!

FPI भारतीय बाजार में कर रहे है निवेश

वैश्विक मोर्चे पर चीन सोमवार को अप्रैल-जून तिमाही के आर्थिक वृद्धि के आंकड़े जारी करेगा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय बाजार में लिवाल बने हुए हैं। FPI वित्तीय, वाहन, पूंजीगत सामान, रियल्टी और FMCG शेयरों में लगातार निवेश कर रहे हैं। FPI की खरीदारी ने सेंसेक्स और निफ्टी को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में मदद की है।’

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 11:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement