facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: शेयर बाजार के इस सप्ताह सीमित दायरे में रहने की संभावना- एक्सपर्ट्स

Advertisement

सोमवार को क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Last Updated- December 24, 2023 | 12:21 PM IST
Stock Market Holiday

Market Outlook: एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू स्तर पर कोई भी प्रमुख उत्प्रेरक न होने से छुट्टियों वाले इस सप्ताह में शेयर बाजार के सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को मासिक डेरिवेटिव सौदों की समाप्ति के बीच इस सप्ताह शेयर बाजार सूचकांकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेंगे शेयर बाजार

सोमवार को क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, “इस सप्ताह क्रिसमस की छुट्टियां होने से वैश्विक स्तर पर संकेतों की कमी रहेगी। इससे घरेलू बाजार की गतिशीलता ही उद्योग क्षेत्रों और खास शेयरों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करेगी।” उन्होंने कहा कि सीमित संकेतों के साथ दिसंबर वायदा एवं अनुबंध सौदों की समाप्ति बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति ला सकती है।

Also read: FPI का इस महीने अब तक 57,300 करोड़ रुपये का निवेश

पिछले सत्र में कैसी रही थी शेयर बाजार की चाल

बीते सप्ताह BSE सेंसेक्स में 376.79 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि NSE निफ्टी में 107.25 अंक यानी 0.49 प्रतिशत का नुकसान रहा। घरेलू बाजारों में यह गिरावट तेजी के नए रिकॉर्ड बनाने के बाद आई। दोनों ही मानक सूचकांक 20 दिसंबर को कारोबार के दौरान अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे।

बाजार में दिख सकती है मुनाफावसूली

कोटक आल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार जितेंद्र गोहिल ने कहा, “हालांकि भारत के इक्विटी बाजार का मूल्यांकन ऊंचा है लेकिन केंद्र में स्थिर सरकार आने की संभावना से सेंसेक्स और निफ्टी अभी ऊंचाई पर बने रह सकते हैं। इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी 10 साल के निचले स्तर पर होने से ऋण बाजार में विदेशी खरीदारी आ सकती है।”

Also read: टॉप 10 में से 3 कंपनियों का MCap 70,312.7 करोड़ रुपये बढ़ा

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार कुछ समय से रिकॉर्ड बनाने की होड़ में लगे हुए थे। ऐसे में मुनाफावसूली के रूप में इस पर लगाम लगने की आशंका बनी हुई थी। यही कारण है कि लगातार सात हफ्तों की बढ़त के बाद सप्ताह का समापन गिरावट के साथ हुआ है।

विशिष्ट शेयरों पर जोर रहने के साथ बाजार सीमित दायरे में रहेंगे

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “क्रिसमस के साथ छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो रहा है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि इस सप्ताह विशिष्ट शेयरों पर जोर रहने के साथ बाजार सीमित दायरे में रहेंगे।” इसके अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Advertisement
First Published - December 24, 2023 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement