facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: इस सप्ताह ग्लोबल रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल- विश्लेषक 

Advertisement

Stock Market: कारोबारियों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की चाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक की टिप्पणियों पर रहेगी।

Last Updated- February 18, 2024 | 3:45 PM IST
stock market holidays 2025

Market Outlook: इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजारों का रुख वैश्विक रुझानों से तय होने की उम्मीद है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम की कमी और कंपनियों के तिमाही नतीजे काफी हद तक आ जाने के बीच कारोबारियों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की चाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक की टिप्पणियों पर रहेगी। 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”कंपनियों के तीमाही परिणाम आ जाने के साथ आने वाले सप्ताह में वैश्विक संकेतक काफी हद तक बाजार की चाल तय करेंगे।” बीते सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रहा, हालांकि अंत में सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। 

घरेलू बाजार पिछले सप्ताह हरे निशान पर बंद हुए

मजबूत व्यापक आर्थिक आंकड़ों के कारण घरेलू बाजार पिछले सप्ताह सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही। सेंसेक्स 72,426.64 पर और निफ्टी 22,040.70 पर बंद हुआ। बाजार को व्यापक आर्थिक आंकड़ों से भी समर्थन मिला, जिसमें खुदरा मुद्रास्फीति भी शामिल है। खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में तीन महीने के निचले स्तर 5.1 प्रतिशत पर आ गई। 

Also read: FPI Flow: अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से FPI सतर्क, फरवरी में अब तक शेयरों से 3,776 करोड़ रुपये निकाले

एशियाई बाजारों के विपरीत भारतीय शेयर बाजार ने अपनी तेजी जारी रखी

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि सूचकांकों ने अन्य एशियाई बाजारों के विपरीत अपनी तेजी जारी रखी। उन्हें मुद्रास्फीति के आंकड़ों से मदद मिली। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में भारी खरीदारी ने प्रमुख सूचकांकों को नई ऊंचाई दी। अमेरिकी खुदरा बिक्री में गिरावट के कारण निवेशकों के बीच इस बात की उम्मीद बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व नीतिगत दरों में कटौती करेगा। इसके अलावा चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद ने भी बाजार को समर्थन दिया। 

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 3:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement