facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: मुद्रास्फीति के आंकड़ों और एफआईआई रुख पर टिकी रहेगी शेयर बाजार की नजर

Advertisement

Market Outlook: विश्लेषकों ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि इसके अलावा रुपया-डॉलर विनिमय दर और कच्चे तेल की कीमतों से भी निवेशकों की भावना प्रभावित होगी।

Last Updated- December 08, 2024 | 11:10 AM IST
Stock Market Today
Representative Image

इस सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़ों, वैश्विक रुझानों, एफआईआई के रुख पर होगी शेयर बाजार की नजर नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) इस सप्ताह घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों के साथ ही वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के रुख से शेयर बाजारों की चाल प्रभावित होगी।

विश्लेषकों ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि इसके अलावा रुपया-डॉलर विनिमय दर और कच्चे तेल की कीमतों से भी निवेशकों की भावना प्रभावित होगी। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों को वैश्विक संकेतों, घरेलू आर्थिक संकेतकों और विदेशी तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों के रुख से आगे की दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रुपये की विनिमय दर और कच्चे तेल की कीमत जैसे प्रमुख कारक भी बाजार के रुझानों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर, भू-राजनीतिक तनाव चुनौतियां पेश करते रहते हैं। हालांकि, डॉलर सूचकांक और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में हालिया गिरावट ने भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए अधिक अनुकूल माहौल बनाया है।

पिछले हफ्ते, बीएसई सेंसेक्स 1,906.33 अंक या 2.38 प्रतिशत उछला, जबकि एनएसई निफ्टी में 546.7 अंक या 2.26 प्रतिशत की बढ़त हुई। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि दिसंबर की शुरुआत में एफआईआई के एक बार फिर खरीदारी शुरू करने से बाजार की धारणा सकारात्मक हुई है।

Advertisement
First Published - December 8, 2024 | 11:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement