facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, तिमाही नतीजों और वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दिशा तय करेगा।

Last Updated- May 12, 2024 | 11:32 AM IST
trade

Market Outlook: शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आम चुनाव से जुड़ी खबरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दिशा तय करेगा।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर काफी आर्थिक आंकड़े आने हैं। घरेलू मोर्चे पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के साथ थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी किए जाएंगे। वैश्विक स्तर पर सभी का ध्यान अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों पर होगा।’’

मीणा ने कहा कि इसके अलावा फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर भी सभी की निगाह रहेगी। इस सप्ताह चीन के औद्योगिक उत्पादन और जापान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े भी आने हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि चुनाव के कारण अनिश्चितताओं के चलते घरेलू बाजार में मौजूदा रुझान फिलहाल जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान निवेशकों की निगाह अमेरिका और भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति, जापान के जीडीपी के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व प्रमुख के बयान पर रहेगी।

Also read: Sensex की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का MCap 1.73 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक और LIC को हुआ सबसे ज्यादा घाटा

साथ ही बाजार कंपनियों के तिमाही नतीजों से भी दिशा लेगा। सप्ताह के दौरान डीएलएफ, जोमैटो, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘बाजार का परिदृश्य प्रमुख वैश्विक और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगा। भारत के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अलावा अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों, जापान के जीडीपी आंकड़ों तथा फेडरल रिजर्व प्रमुख के वक्तव्य पर सभी की निगाह रहेगी।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि बाजार की दिशा कंपनियों के चौथी तिमाही नतीजों के अलावा वैश्विक कारकों तथा चुनाव से जुड़ी खबरों से तय होगी।’’

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,213.68 अंक या 1.64 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 420.65 अंक या 1.87 प्रतिशत की गिरावट आई।

First Published - May 12, 2024 | 11:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट