facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement

Market Outlook: सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़ों से भी शेयर बाजार की गतिविधियां प्रभावित होंगी। मार्च के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े शुक्रवार को आने हैं।

Last Updated- May 05, 2024 | 12:54 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Market Outlook: कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे, वैश्विक रुझान और वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा बाजार विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों, रुपये-डॉलर के रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों से भी संकेत लेगा।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘‘घरेलू स्तर पर कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हीरो मोटोकॉर्प, लार्सन एंड टुब्रो, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल), भारतीय स्टेट बैंक, आयशर मोटर्स और टाटा मोटर्स जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं।’’

सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़ों से भी शेयर बाजार की गतिविधियां प्रभावित होंगी। मार्च के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े शुक्रवार को आने हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘सोमवार को बाजार अमेरिका के रोजगार के आंकड़ों तथा डीमार्ट और कोटक बैंक जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा।’’

Also read: सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 68,417 करोड़ रुपये घटा, एयरटेल और रिलायंस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आगे चलकर तिमाही नतीजों का सीजन निवेशकों द्वारा अपने पोर्टफोलियो को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाजार की निगाह बैंक ऑफ इंग्लैंड की नीतिगत समीक्षा और यूरो क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर भी रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि ऊंचे मूल्यांकन और चुनाव से जुड़े घटनाक्रम की वजह से बाजार में कुछ गिरावट आ सकती है।’’

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.99 अंक या 0.20 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.9 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़ा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘आगे चलकर निवेशकों की निगाह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजार विशेषरूप से अमेरिकी बाजार के प्रदर्शन पर रहेगी।’’

Advertisement
First Published - May 5, 2024 | 12:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement