facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Market outlook today: निवेशकों की तिमाही नतीजों पर नजर, जानिए 18 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (US-China Trade War) की आशंकाओं के बीच पिछले दो कारोबारी सत्रों में वैश्विक बाजारों के संकेत मिले-जुले रहे हैं।

Last Updated- July 18, 2024 | 8:13 AM IST
Stock market myths

Market outlook today: इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बुधवार को छुट्टी के बाद आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ हो सकती है। कंपनियों के मजबूत आय नतीजे और बजट से सम्बंधित उम्मीदों से मूड उत्साहित रहने की संभावना है, जबकि साप्ताहिक निफ्टी समाप्ति से बाजार में कुछ अस्थिरता आ सकती है।

इस बीच, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (US-China Trade War) की आशंकाओं के बीच पिछले दो कारोबारी सत्रों में वैश्विक बाजारों के संकेत मिले-जुले रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर सुबह 07:00 बजे 24,662 के आसपास ट्रेड कर रहा था जबकि मंगलवार को निफ्टी हाजिर 24,613 पर बंद हुआ था।

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

इंफोसिस, हैवेल्स इंडिया, एलटीटीएस, मास्टेक, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, पॉलीकैब इंडिया, शॉपर्स स्टॉप, टाटा कम्युनिकेशंस और टाटा टेक्नोलॉजीज उन प्रमुख कंपनियों में से हैं जो आज 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए जबकि चीन के साथ ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच टेक स्टॉक्स में बिकवाली के कारण S&P 500 और NASDAQ को भारी झटका लगा।

वहीं, S&P 500 में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि NASDAQ में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, डाउ जोन्स में 0.6 प्रतिशत (243 अंक) की बढ़त हुई। यह व्यापक इंडेक्स एक दिन पहले लंबी छलांग लगाते हुए 700 अंक से अधिक बढ़ गया था।

दूसरी तरफ, एशियाई शेयर बाजार आज सुबह बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में थे। जापान का निक्केई 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया जबकि कोस्पी और ताइवान 1 प्रतिशत नीचे थे।

एक्सपर्ट्स की क्या राय ?

एंजेल वन में टेक्नोलॉजी एवं डेरिवेटिव्स के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्ण के अनुसार, बेंचमार्क इंडेक्स में कोई महत्वपूर्ण हलचल नहीं हुई है। यह दर्शाता है कि शेयरों में कीसी तरह की बड़े बदलाव की उम्मीद कम ही है।

निफ्टी के लिए समर्थन क्षेत्र 24,500 -24,400 पर है, जिसमें गिरावट होने पर खरीदारों के आने की उम्मीद है। हालांकि, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि रुझान उच्च स्तर पर जारी रहेगा या नहीं। निफ्टी ने 24,610 के गोल्डन रिट्रेसमेंट स्तर को पार कर लिया है और देखने लायक अगला प्रमुख स्तर 24,700-24,750 के आसपास है।

First Published - July 18, 2024 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट