facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

Advertisement

वैश्विक रुझान, विशेष रूप से अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन और फेडरल रिजर्व का नीतिगत निर्णय, इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Last Updated- December 15, 2024 | 11:45 AM IST
Stock Market Today
Representative Image

स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह पर निर्भर करेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा आगे के संकेतकों के लिए निवेशक वैश्विक रुझान पर निगाह रखेंगे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘‘ भारतीय शेयर बाजार का भविष्य का रुख वैश्विक और घरेलू कारकों पर निर्भर करेगा।

वैश्विक रुझान, विशेष रूप से अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन और फेडरल रिजर्व का नीतिगत निर्णय, इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति के आंकड़े भी बाजार की धारणा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों का प्रवाह बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। गौड़ ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार भागीदारों की निगाह रहेगी।

घरेलू व्यापक आर्थिक आंकड़ों की बात करें, तो सोमवार को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर सभी की निगाह रहेगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की निगाह अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक पर रहेगी।  फेडरल रिजर्व प्रमुख नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा, बाजार इस बात को पहले ही मानकर चल रहा है। भविष्य में नीतिगत दर को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक की टिप्पणी भी महत्वपूर्ण होगी।’’

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.07 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.5 अंक या 0.36 प्रतिशत के लाभ में रहा। एक विश्लेषक ने कहा कि कहा कि निवेशकों की निगाह घरेलू मोर्चे पर सोमवार को जारी होने वाले थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी रहेगी।

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 11:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement