facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: शेयर बाजारों में इस सप्ताह रह सकती है अस्थिरता, मानसून की चाल पर रहेगी नजर

Advertisement

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ''घरेलू मोर्चे पर मानसून की चाल महत्वपूर्ण होगी और अच्छी बात है कि ये रफ्तार पकड़ रही है।""

Last Updated- June 25, 2023 | 4:02 PM IST
Share Market

मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के बीच छुट्टियों वाले इस सप्ताह में शेयर बाजारों की दिशा काफी हद तक वैश्विक शेयर बाजारों के रुख, विदेशी कोषों की कारोबारी गतिविधियों और मानसून की प्रगति पर निर्भर करेगी।

शेयर बाजार बुधवार को बकरीद के अवसर पर बंद रहेंगे। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ”बाजार में स्पष्ट संकेतों की कमी रहने की उम्मीद है, लेकिन जून के मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान से कुछ अस्थिरता आ सकती है।” मीणा ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर मानसून की चाल महत्वपूर्ण होगी और अच्छी बात है कि ये रफ्तार पकड़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक बाजारों में निवेशक कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर सूचकांक और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल पर बारीकी से नजर रखेंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि इस सप्ताह जून महीने के मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के कारण अस्थिरता अधिक रहेगी। अमेरिकी बाजारों में हालिया गिरावट ने निश्चित रूप से बाजार को सतर्क कर दिया है, लेकिन डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 33,500 से ऊपर स्थिरता बनी हुई है। इससे सुधार की उम्मीद बनी हुई है।”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुनाफावसूली के बाद व्यापक सूचकांकों के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। वैश्विक शेयर बाजारों में मंदी के रुख और केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं ने पिछले सप्ताह निवेशकों को हतोत्साहित कर दिया।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”वैश्विक संदर्भ में, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक इस समय मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने तय लक्ष्य को हासिल करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।”

उन्होंने कहा कि वैश्विक चिंताओं के बावजूद अनुकूल घरेलू आर्थिक संकेतकों और अंतरराष्ट्रीय जिंस कीमतों में सुधार के कारण घरेलू बाजार में कोई बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 405.21 अंक या 0.63 फीसदी गिर गया था।

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 11:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement