facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Market rally: BJP की महाराष्ट्र में ‘महा’ जीत से लेकर ग्लोबल संकेत तक, जानें बाजार में धुआंधार रैली की 3 बड़ी वजहें

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''ज्यादातर राज्यों के चुनाव अब समाप्त हो चुके हैं। बाजार में अब स्थिरता आ सकती है।

Last Updated- November 25, 2024 | 12:19 PM IST
Stock Market

Stock Market Rally: महाराष्ट्र विधान चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की भारी जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुला और बेंचमार्क बीएसई और एनएसई इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,000 से ज्यादा अंक बढ़कर 80,193.47 पर खुला और जल्द ही 80,452.94 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार के शुरुआती सौदों में 1,100 अंक या 1.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,230 के स्तर पर पहुंच गया।

इस बीच, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 24,312 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया और 350 अंक या 1.5 प्रतिशत ऊपर 24,250 के स्तर के आसपास कारोबार करता देखा गया।

स्टॉक मार्केट में आज तेजी का कारण

1. BJP की महाराष्ट्र में जीत

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) कुल 288 में से 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी विजेता थी। महायुति गठबंधन (बीजेपी – शिव सेना – राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी) ने सामूहिक रूप से 232 सीटें जीतीं। भाजपा के लिए मजबूत जनादेश के साथ, जो केंद्र सरकार भी चलाती है, बाजार भागीदार आगे चलकर स्थिरता और उच्च सरकारी खर्च को लेकर पोजटिव हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”ज्यादातर राज्यों के चुनाव अब समाप्त हो चुके हैं। बाजार में अब स्थिरता आ सकती है। वित्त वर्ष 2024-25 के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पूरा करने के लिए आने वाले महीनों में सरकारी खर्च में सुधार होगा। जो बदले में निजी खर्च का समर्थन करता है। अच्छा मानसून, त्योहार और शादी का मौसम उपभोग की मांग को प्रभावित कर सकता है “,

2. एफ एंड ओ डेटा से पॉजिटिव संकेत

निफ्टी फ्यूचर बाजार बढ़ती पॉजिटिव को दर्शाता है क्योंकि निफ्टी ने एक मजबूत रिकवरी की है। सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स विश्लेषक धूपेश धमेजा ने बताया कि शुक्रवार को दो महीनों में पहली बार उल्लेखनीय पुट-राइटिंग गतिविधि दर्ज की गई।

3. वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

First Published - November 25, 2024 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट