facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव नतीजों के दिन लगे झटके से उबरा बाजार, पिछले 1 माह में 11 फीसदी चढ़ा निफ्टी

Advertisement

खुद के दम पर 272 के बहुमत के आंकड़ों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दूर रहने के बाद 4 जून से निफ्टी 50 इंडेक्स में 11.2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Last Updated- July 05, 2024 | 11:00 PM IST
Maruti Suzuki Share price

बेंचमार्क निफ्टी (Nifty) में पिछले एक महीने में 11 फीसदी की उछाल दर्ज हुई। कारण कि निवेशकों ने चुनाव नतीजों के दिन मिली निराशा से आगे देखा और उम्मीद लगाई कि नई गठबंधन सरकार आर्थिक वृद्धि आगे ले जाने के लिए नीतियां बनाने में सक्षम बनी रहेगी। 70,234 के निचले स्तर तक टूटने के बाद सेंसेक्स (Sensex) ने पिछले एक महीने में करीब 10,000 अंक जोड़े।

खुद के दम पर 272 के बहुमत के आंकड़ों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दूर रहने के बाद 4 जून से निफ्टी 50 इंडेक्स में 11.2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

इस बीच, व्यापक बाजार के निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में क्रमश: 16 फीसदी व 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मारुति सुजूकी इंडिया को छोड़कर निफ्टी-50 के सभी शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। श्रीराम फाइनैंस (27 फीसदी चढ़ा), विप्रो (22 फीसदी) और ओएनजीसी (22 फीसदी) सबसे ज्यादा चढ़े।

निफ्टी 500 में सबसे अधिक बढ़त वालों की सूची में सार्वजनिक उपक्रम (PSU) का दबदबा रहा। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर 4 जून के बाद इस उम्मीद में दोगुने से ज्यादा हो गए कि सरकार रक्षा पर खर्च बढ़ाएगी और घरेलू उत्पादन में वृद्धि करेगी। नुकसान वाले शेयरों में आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया, बीएसई और मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement