facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेशी बिकवाली और कमजोर रुपये से फिसला बाजार, लगातार तीसरे दिन आई गिरावट

Advertisement

निफ्टी 0.55 फीसदी गिरकर 26,032.2 पर और सेंसेक्स 0.59 फीसदी की नरमी के साथ 85,138.27 पर बंद हुआ

Last Updated- December 02, 2025 | 10:33 PM IST
Stock Market

विदेशी पूंजी निकासी की चिंताओं तथा रुपये के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंचने से मुनाफावसूली को बढ़ावा मिला और इस वजह से मंगलवार को भारत के शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 0.55 फीसदी गिरकर 26,032.2 पर और सेंसेक्स 0.59 फीसदी की नरमी के साथ 85,138.27 पर बंद हुआ। बेहतर आय, स्थिर वृद्धि और सहायक मौद्रिक एवं राजकोषीय नीतियों के चलते पिछले हफ्ते सूचकांक 14 महीनों के बाद रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे।

16 प्रमुख क्षेत्रों में से 15 के सूचकांक टूटे। स्मॉलकैप और मिडकैप में क्रमश: 0.6 फीसदी व 0.2 फीसदी की गिरावट आई।

विदेशी निवेशकों ने लगातार तीन दिनों तक भारतीय शेयरों की बिकवाली की है, जिससे भारतीय रुपये पर भी दबाव पड़ा है, जो स्थानीय हाजिर बाजार बंद होने के बाद अंतर-बैंक ऑर्डर मिलान प्रणाली पर 90 अमेरिकी डॉलर तक कमजोर हो गया।

चोलामंडलम सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख धर्मेश कांत ने कहा, हमारा अनुमान है कि निकट भविष्य में प्रमुख उत्प्रेरकों के अभाव के कारण बाजार सीमित दायरे में रहेगा जबकि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का इंतजार लंबा होता जा रहा है। निवेशक शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत निर्णय का भी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि मजबूत आर्थिक विकास के कारण ब्याज दरें स्थिर रह सकती हैं।

उच्च-भारांक वाले वित्तीय शेयरों में 0.9 फीसदी की गिरावट आई, जिसका कारण प्रमुख निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक रहे, जिनमें 1.2 फीसदी-1.2 फीसदी की गिरावट आई। पिछले चार हफ्तों में वित्तीय शेयरों में 2.8 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया द्वारा सूचकांक में शीर्ष तीन ऋणदाताओं का भारांश 43 फीसदी पर सीमित करने के बाद निफ्टी बैंक सूचकांक में उनके भारांश में संभावित गिरावट के कारण शेयरों पर दबाव था।

व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो बाजार मूल्य से कम पर कई ब्लॉक डील के बाद बजाज हाउसिंग फाइनैंस के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा गिर गए। मूल कंपनी बजाज फाइनैंस ने कहा कि उसने हाउसिंग फाइनैंस कंपनी की 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी।

नवजात शिशुओं के उपचार की दवा सेजाबी से संबंधित प्राथमिकता समीक्षा वाउचर के संबंध में अमेरिकी अदालत से अनुकूल निर्णय मिलने के बाद सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च के शेयरों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिससे कंपनी को नियामक समीक्षा में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement