facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Today: होली के कारण क्या आज बंद रहेगा बाजार और कमोडिटी मार्केट!

Advertisement

आज यानी 7 मार्च को होली के अवसर पर BSE, NSE बंद रहेंगे

Last Updated- March 07, 2023 | 10:41 AM IST

Market Close Today: आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बंद है। BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, आज यानी 7 मार्च को होली के अवसर पर BSE, NSE बंद रहेंगे। इसके अलावा कमोडिटी मार्केट भी नहीं खुलेगा।

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट भी आज बंद रहेंगे। इसके साथ ही करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट भी आज बंद रहेगा।

आपको बता दें, कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट केवल सुबह के सेशन में बंद रहेगा। जोकि सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक है। उसके बाद शाम के सेशन में यह खुल जाएगा। इसका मतलब है की EGR सेगमेंट आज शाम 5 बजे से अगली सुबह 9 बजे तक खुला रहेगा।

शेयर बाजार में कमजोर ग्लोबल संकेतों और निगेटिव घरेलू सेंटीमेंट से दो हफ्तों से गिरावट देखने को मिल रही थी। हालांकि शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी, जो सोमवार तक जारी रही । बता दें, बीते कल यानी सोमवार को सेंसेक्स 415 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 117 अंक चढ़कर 17,700 के पार चला गया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब-करीब एक फीसदी का इजाफा हुआ था।

आपको बता दें, शेयर बाजार मार्च में 7 तारीख के अलावा 30 तारीख को भी बंद रहेगा। मार्च 30 को राम नवमी है , जिसके चलते बाजार बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement