facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: Nifty में 1,000 अंकों की बढ़त संभव, मिलाजुला IPO जीएमपी

Advertisement

इस हफ्ते खुलने वाले चार IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शून्य से लेकर 44 फीसदी तक है।

Last Updated- February 04, 2024 | 10:01 PM IST
Nifty

बेंचमार्क निफ्टी शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 22,127 अंकों की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया और इस तरह वह 15 जनवरी के कारोबारी सत्र के दौरान छुई रिकॉर्ड ऊंचाई के पार निकल गया। आईसीआईसीआई डायरेक्ट के तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक इस इंडेक्स में 1,000 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी संभव है।

ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा कि आम चुनाव वाले साल में कीमत व्यवहार पर समान भारांक के साथ हमारा कम्पोजिट मॉडल, तेजी के बाजार में गिरावट और निफ्टी के निचले स्तर से उबरने का अनुमान बताता है कि जून 2024 के 23,400 के लक्ष्य के लिए मौजूदा गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। ब्रोकरेज ने कहा कि आम चुनाव वाले साल में निफ्टी फरवरी-मार्च में निचले स्तर से उबर सकता है, जिसके बाद आम चुनाव के नतीजे तक न्यूनतम 14 फीसदी की तेजी आ सकती है।

मिलाजुला आईपीओ जीएमपी

इस हफ्ते खुलने वाले चार आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) शून्य से लेकर 44 फीसदी तक है। सबसे ज्यादा मांग एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स की है जबकि सबसे कम मांग कैपिटल एसएफबी की है। जन एसएफबी और राशि पेरिफेरल्स का जीएमपी करीब 25-25 फीसदी है। चारों आईपीओ के जरिये 2,600 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए जाएंगे।

निफ्टी में बदलाव : दांव पर बीपीसीएल

यह करीब-करीब निश्चित है कि निफ्टी-50 सूचकांक में यूपीएल की जगह श्रीराम फाइनैंस लेगी, लेकिन बीपीसीएल के बरकरार रहने पर जोखिम हो सकता है। पेरिस्कोप एना​लिटिक्स के ब्रायन फ्राएट्स का कहना है कि इस बात की संभावना काफी कम है कि निफ्टी-50 में खुदरा ईंधन बेचने वाली सरकारी कंपनी की जगह भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लेगी।

हालांकि जियो फाइनैंशियल सर्विसेज, जोमैटो और एवेन्यू सुपरमार्ट्स का फ्री फ्लोट मार्केट कैप श्रीराम फाइनैंस व भारत इलेक्ट्रॉनिक्स से ज्यादा है, लेकिन वे इंडेक्स में शामिल किए जाने की पात्र नहीं हैं मार्च में पुनर्संतुलन की खातिर समीक्षा अवधि 31 जनवरी को समाप्त हो गई और बदलाव की घोषणा इस महीने के आखिर तक की जाएगी।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement