facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिए होंगे सख्त मानक, अवैध लाभ के हस्तांतरण में आंगड़ियों की भूमिका

Advertisement

निवेश सलाहकारों और शोध विश्लेषकों को अपने क्लाइंटों को सलाह की पेशकश के समय अपनी सिफारिशें द रिस्क ऐंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी के पास जमा करानी होगी।

Last Updated- January 05, 2025 | 9:55 PM IST
Market movement: There will not be much movement in the markets this week, municipal bonds have not been able to gain momentum बाजार हलचल: इस हफ्ते बाजारों में नहीं होगी बहुत घटबढ़, रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं म्युनिसिपल बॉन्ड

सेबी ने हाल में द रिस्क ऐंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी को मंजूरी दी है, जो निवेश सलाहकारों और शोध विश्लेषकों के दावे को सत्य सिद्ध करने के लिए है। यह एनएसई के साथ साझेदारी वाली एजेंसी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि इन एजेंसियों की पात्रता शर्तों में कम से कम 15 साल का अनुभव और न्यूनतम 100 करोड़ रुपये का नेटवर्थ शामिल हो सकता है। साथ ही इश्यू करने वाली 250 या इससे ज्यादा कंपनियों के सूचीबद्ध या सूचीबद्धता के लिए ऋण प्रतिभूतियों की रेटिंग भी उन एजेंसियों के लिए आवश्यक है।

निवेश सलाहकारों और शोध विश्लेषकों को अपने क्लाइंटों को सलाह की पेशकश के समय अपनी सिफारिशें द रिस्क ऐंड रिटर्न वेरिफिकेशन एजेंसी के पास जमा करानी होगी।

अवैध लाभ के हस्तांतरण में आंगड़ियों की भूमिका

बहुमूल्य वस्तुओं को लाने-ले जाने के लिए अनौपचारिक कुरियर नेटवर्क के तौर पर मशहूर आंगड़िये लंबे समय तक समानांतर रूप से अनाधिकारिक चैनल के तौर पर सेवाएं दी है। हालांकि बाजार नियामक सेबी के हालिया आदेश से पता चला कि इस कुरियर ने किस तरह से अवैध लाभ के हस्तांतरण में अपनी भूमिका निभाई।

आंगड़िये पारंपरिक कुरियर हैं, जो नकदी, आभूषण या दस्तावेज एक जगह से दूसरी जगह डिलिवर करते हैं और इसके लिए शुल्क लेते हैं। स्टॉक ऑपरेटर केतन पारिख से संबंधित सेबी के आदेश से पता चला कि कैसे नियामकीय नजर से बचने के लिए आंगड़िये का इस्तेमाल कथित फ्रंट रनिंग गतिविधियों से मिले लाभ के वितरण के लिए किया गया। पारिख के सहायकों ने प्राप्तकर्ताओं के साथ चैट में 10 रुपये के नोट की फोटो साझा की थी, जिन्होंने आंगड़िये की पहचान नोट की संख्या के साथ की।

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का जीएमपी 63 फीसदी

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम सोमवार को खुल रहा है और इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम इश्यू प्राइस से बढ़कर 63 फीसदी पर पहुंच गया है। 410 करोड़ रुपये के आईपीओ में 210 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं जबकि 200 करोड़ रुपये का ओएफएस है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों को 123.02 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए।

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement