facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेशकों की बल्ले-बल्ले, एक दिन में ₹5.5 लाख करोड़ का मुनाफा, इन 3 वजहों से बाजार ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement

तीसरे दिन भी बाजार में जोरदार तेजी, आईटी शेयरों की वापसी और ग्लोबल संकेतों से मिला सहारा

Last Updated- March 18, 2026 | 2:26 PM IST
Stock Market today

Stock Market Today: शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोपहर करीब 1:37 बजे बीएसई सेंसेक्स 838 अंक यानी 1.10 फीसदी बढ़कर 76,909 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 253 अंक यानी 1.08 फीसदी चढ़कर 23,834 पर ट्रेड कर रहा था।

आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

सेक्टर की बात करें तो मेटल को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। निफ्टी में टेक महिंद्रा करीब 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जबकि इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस और विप्रो में 3 से 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। जियो फाइनेंशियल भी बढ़त में रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूत तेजी

बड़े शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 दोनों करीब 1.7 फीसदी तक बढ़े। वहीं इंडिया Vix करीब 4 फीसदी गिरकर 19 के आसपास आ गया, जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में डर कम हुआ है और निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: युद्ध, महंगाई, अल-नीनो का दबाव, NBFC शेयरों पर खतरा या मौका? 3 स्टॉक फोकस में

निवेशकों को ₹5.5 लाख करोड़ का फायदा

आज की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब ₹5.5 लाख करोड़ बढ़कर 438.49 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले दिन 432.84 लाख करोड़ रुपये था।

तेजी की बड़ी वजहें क्या हैं

1. आईटी शेयरों में दमदार वापसी

आईटी सेक्टर में जोरदार उछाल देखने को मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स छह दिन की गिरावट के बाद 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। कम कीमत पर खरीदारी से इस सेक्टर को सपोर्ट मिला।

2. कच्चे तेल की कीमतों में राहत

ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 101.9 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। 120 डॉलर के पार नहीं जाने से बाजार को राहत मिली है।

3. ग्लोबल बाजारों से सपोर्ट

एशियाई बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। कोस्पी करीब 4 फीसदी और निक्केई 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

Advertisement
First Published - March 18, 2026 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement