facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेरोम पॉवेल के नरम रुख से झूमे बाजार; सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, निवेशकों को मिली राहत

Advertisement

सेंसेक्स 612 अंक या 0.75 प्रतिशत तेजी के साथ 81,698 पर बंद हुआ जो इसकी लगातार पांचवें कारोबारी सत्र की तेजी थी। निफ्टी 188 अंक या 0.8 प्रतिशत चढ़कर 25,011 पर बंद हुआ।

Last Updated- August 26, 2024 | 9:25 PM IST
Closing Bell: Stock market returns bullish, Sensex rises 454 points, Nifty also rises; Bank and metal shares shine शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 454 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी; बैंक और मेटल शेयर चमके

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा जैक्सन होल बैठक में दिए गए नरम रुख वाले बयान के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आ गई। सोमवार को इसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा। सेंसेक्स 612 अंक या 0.75 प्रतिशत तेजी के साथ 81,698 पर बंद हुआ जो इसकी लगातार पांचवें कारोबारी सत्र की तेजी थी। निफ्टी 188 अंक या 0.8 प्रतिशत चढ़कर 25,011 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी के लिए यह लगातार आठवां कारोबारी सत्र था जिसमें बढ़त दर्ज की गई। 6 जुलाई 2023 के बाद से यह सबसे लंबी दैनिक बढ़त का सिलसिला है।

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2.3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 462.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 483 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,870 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

पॉवेल ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक के लिए दरें घटाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि दर कटौती की रफ्तार आगामी आंकड़ों पर निर्भर करेगी। पॉवेल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुद्रास्फीति फेड के 2 प्रतिशत के लक्ष्य तक पहुंचने की राह पर है।

सेंसेक्स की तेजी में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा योगदान रहा। अमेरिका से मोटा राजस्व कमाने वाली आईटी फर्मों के शेयरों में तेजी से भी सेंसेक्स को सहारा मिला।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement