facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजारों को बड़ी उछाल के संकेतकों का इंतजार

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 1:48 AM IST
Capital Market Stocks

बेंचमार्क नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पिछले महीने के मुकाबले 400 अंकों के सख्त दायरे में रहा है। ऐतिहासिक तौर पर आम बजट से पहले बाजारों में तेजी का रुख रहता है क्योंकि ट्रेडर सकारात्मक उम्मीद जगाते हैं।

हालिया चाल से पता चलता है कि ट्रेडर इस बार ज्यादा खरीदारी नहीं कर रहे। सैमको सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक रोहन पाटिल ने कहा, साप्ताहिक चार्ट पर निफ्टी का व्यापक उच्च व निचला स्तर पिछले चार हफ्ते से 17,800 और 18,200 है। इसके अतिरिक्त कीमत भी 9 और 21 दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज बैंड के बीच फंसी हुई है, जो इंडेक्स की आगे की चाल का फैसला करता है और यह किसी भी दिशा में जा सकता है। आम बजट इस संबंध में संकेतक मुहैया करा सकता है।

सुर्खियों में आएंगे एलिन, केफिन शेयर

एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स और केफिन टेक्नोलॉजिज सुर्खियों में आ सकती हैं क्योंकि इन दोनों शेयरों में 30 दिन की एंकर लॉक इन अवधि 27 जनवरी को समाप्त हो रही है। दोनों कंपनियों के शेयर सूचीबद्ध‍ता के अपने-अपने उच्चस्तर से नीचे आए हैं। एलिन व केफिन के शेयर अभी अपने-अपने आईपीओ कीमत से करीब 9 फीसदी नीचे है।

एक विश्लेषक ने कहा, एंकर लॉक इन अवधि समाप्त होने के बाद इन शेयरों में बिकवाली का कुछ दबाव दिख सकता है क्योंकि म्युचुअल फंड अन्य शेयरों में निवेश के लिए इससे अपनी निवेश निकासी कर सकते हैं। पिछले हफ्ते ट्रैक्सन टेक की एंकर लॉक इन अवधि समाप्त हुई और यह 5 फीसदी टूटा जबकि सुला वाइनयार्ड्स में 19 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई।

लैंडमार्क कार्स की लॉक इन अवधि शुक्रवार को खत्म हो गई और इसने 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार की समाप्ति की। नौ कंपनियों की लॉक इन अवधि फरवरी में समाप्त हो रही है।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 1:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement