facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki Q1 Results: मारुति सुजूकी का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ दोगुना

Advertisement

मारुति सुजूकी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 2,525 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- July 31, 2023 | 11:43 PM IST
Maruti Suzuki

वाहन बनाने वाली कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 2,525 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वाहन कंपनी ने सोमवार को कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,036 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 32,338 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 26,512 करोड़ रुपये रही थी।

अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस का शुद्ध लाभ बढ़ा

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 8 फीसदी बढ़कर 181.98 करोड़ रुपये हो गया। मुख्यतौर पर राजस्व में बढ़ोतरी से उसका मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का पूर्व में नाम अदाणी ट्रांसमिशन था। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध लाभ 168.46 करोड़ रुपये था।

Also read: GAIL (India) Q1FY24 result: नेट मुनाफा गिरकर 1,412 करोड़ रुपये पहुंचा, रेवेन्यू भी 14.22 प्रतिशत कम

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,772.25 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 3,249.74 करोड़ रुपये रही थी। अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने बताया कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बावजूद कंपनी की वृद्धि स्थिर बनी हुई है। अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) का नाम 27 जुलाई 2023 को बदलकर अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस लिमिटेड (एईएसएल) कर दिया गया है।

स्पंदन स्फूर्ति ने दर्ज किया मुनाफा

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी स्पंदन स्फूर्ति फाइनैंशियल लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 119 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे 220 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की कुल आय दोगुनी से भी अधिक होकर 527 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement