facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki Q4: मंगलवार को आएंगे मारुति के नतीजे, कमाई बढ़ेगी या मुनाफा होगा कमजोर? जानें 4 ब्रोकरेज की राय

Advertisement

मारुति सुजुकी के चौथी तिमाही नतीजों में आय में 25 से 28 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद है, लेकिन बढ़ती लागत के कारण मुनाफे के मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है

Last Updated- April 27, 2026 | 12:02 PM IST
Maruti Suzuki Q4 Results

Maruti Suzuki Q4 Results: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही और पूरे साल के नतीजे जारी करेगी। बाजार को उम्मीद है कि कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी दिख सकती है। इसकी वजह बिक्री में हल्की बढ़ोतरी, बेहतर मॉडल मिक्स, ज्यादा निर्यात और एसयूवी तथा ईवी की हिस्सेदारी बढ़ना हो सकता है। हालांकि मुनाफे के मार्जिन पर कच्चे माल, माल ढुलाई और उत्पादन लागत का दबाव दिख सकता है।

बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा ट्रैक किए गए ब्रोकरेज का अनुमान है कि मार्च तिमाही में मारुति सुजुकी की आय सालाना आधार पर करीब 25 से 28 प्रतिशत बढ़ सकती है। तिमाही आधार पर आय में करीब 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। बिक्री मात्रा में तिमाही आधार पर करीब 1 से 2 प्रतिशत बढ़ोतरी हो सकती है।

कंपनी की औसत बिक्री कीमत यानी एएसपी भी तिमाही आधार पर 1 से 2 प्रतिशत बढ़ सकती है। इसकी वजह ज्यादा महंगे मॉडल, निर्यात की बढ़ती हिस्सेदारी, एसयूवी और ईवी की बिक्री में सुधार और कम डिस्काउंट हो सकते हैं।
हालांकि मार्जिन को लेकर ब्रोकरेज की राय अलग-अलग है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि ऊंची कमोडिटी कीमतों, माल ढुलाई और उत्पादन लागत के कारण एबिटा मार्जिन 20 से 50 आधार अंक घट सकता है। वहीं कुछ का अनुमान है कि बेहतर ऑपरेटिंग लेवरेज, कम डिस्काउंट और पिछली तिमाही के एकमुश्त खर्च सामान्य होने से मार्जिन में सुधार भी हो सकता है। नतीजों में निवेशकों की नजर मांग की मजबूती, लागत दबाव और हाल में की गई कीमत बढ़ोतरी के असर पर रहेगी।

सोमवार सुबह मारुति सुजुकी का शेयर एनएसई पर 13,099 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव 13,048 रुपये से 0.39 प्रतिशत ऊपर था।

यह पढ़ें: Reliance Share: नतीजों के बाद रिलायंस का शेयर खरीदने पर होगा फायदा? ब्रोकरेज ने दिए 44% अपसाइड के टारगेट

Maruti Suzuki Q4 Results: ब्रोकरेज के अनुमान

जेएम फाइनैंशियल को उम्मीद है कि मारुति सुजुकी की आय तिमाही आधार पर 4.6 प्रतिशत और सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ेगी। ब्रोकरेज के अनुसार बिक्री मात्रा में 1.3 प्रतिशत की तिमाही बढ़ोतरी और बेहतर रियलाइजेशन से आय को सहारा मिलेगा। इसका अनुमान है कि एबिटा मार्जिन 20 आधार अंक घट सकता है।

जेएम फाइनैंशियल ने कंपनी की आय 52,207.1 करोड़ रुपये, एबिटा 6,359.3 करोड़ रुपये और मुनाफा 4,329.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। सेंट्रम इंस्टिट्यूशनल रिसर्च को उम्मीद है कि कंपनी की आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़ेगी। उसके अनुसार मारुति की बिक्री मात्रा 11.8 प्रतिशत बढ़कर 6.76 लाख यूनिट रह सकती है।

सेंट्रम को एबिटा मार्जिन 12.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। उसने मुनाफा 4,229 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज का अनुमान है कि कंपनी की आय 25.2 प्रतिशत बढ़कर 50,939.3 करोड़ रुपये रह सकती है। ब्रोकरेज को एबिटा मार्जिन 11.7 प्रतिशत और मुनाफा 3,883.8 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - April 27, 2026 | 11:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement