facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Maruti Suzuki को मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो से मिलेगी रफ्तार, Q1 में नेट प्रॉफिट 46.9 फीसदी बढ़ा

Advertisement

जून तिमाही की बिक्री 5.22 लाख यूनिट रही, जो एक साल पहले के मुकाबले 4.8 प्रतिशत तक अधिक है। हालांकि तिमाही आधार पर यह 10.6 प्रतिशत कम रही।

Last Updated- August 01, 2024 | 10:39 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजूकी इंडिया का शेयर गुरुवार को दिन के कारोबार में बीएसई पर 13,675 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया। जून तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए जाने के बाद कंपनी का शेयर दिन के कारोबार में 4 प्रतिशत चढ़ गया। हालांकि, बढ़त गंवाते हुए आखिर में यह 1.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,349 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार अनुमान को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति का समेकित शुद्ध लाभ पहली तिमाही में सालाना आधार पर 46.9 प्रतिशत बढ़कर 3,649.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के मुनाफे को मुख्य तौर पर लागत कटौती, अनुकूल जिंस कीमतों और विदेशी मुद्रा के लिहाज से स्थिति फायदेमंद रहने से मदद मिली।

जून तिमाही की बिक्री 5.22 लाख यूनिट रही, जो एक साल पहले के मुकाबले 4.8 प्रतिशत तक अधिक है। हालांकि तिमाही आधार पर यह 10.6 प्रतिशत कम रही। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत बढ़कर 33,875 करोड़ रुपये रही।

तिमाही के लिए एबिटा मार्जिन 12.7 प्रतिशत रहा, जो तिमाही आधार पर 42 आधार अंक अधिक है। कंपनी के प्रबंधन ने कहा कि मार्जिन भविष्य में समान स्तरों पर बने रहने की संभावना है।

नोमुरा ने मारुति के लिए अपना बिक्री वृद्धि अनुमान वित्त वर्ष 2025-27 के लिए घटाकर 4 प्रतिशत/7 प्रतिशत/5 प्रतिशत कर दिया है। यह 1 से 2 प्रतिशत के बीच कम है।

ब्रोकरेज ने इस शेयर पर तटस्थ रेटिंग दी है। उसका कहना है, ‘प्रतिस्पर्धा के साथ नई पेशकशों को देखते हुए मारुति सुजूकी इंडिया का बाजार भागीदारी वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान चुनौतीपूर्ण रहेगी और उसे वृद्धि पर जोर दिए जाने की जरूरत है।’

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज (एमओएफएसएल) का मानना है कि मारुति सुजूकी इंडिया वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उद्योग के मुकाबले लगातार बेहतर वृद्धि दर्ज करेगी। हालांकि उत्पादन लागत लाभ का बड़ा हिस्सा समाप्त होने का अनुमान है, लेकिन ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि एमएसआईएल वित्त वर्ष 2025 में 90 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 12.5 प्रतिशत मार्जिन वृद्धि दर्ज करेगी। इसमें बेहतर मिश्रण का बड़ा योगदान रहेगा।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement