facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Mazagon Dock: Defence PSU ने जारी किए दमदार Q2 नतीजे, मुनाफा 76% उछला; स्टॉक ने लगाई लंबी छलांग

सेशन के दौरान Mazagon Dock का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछल गया। बीते एक साल में इस सरकारी शेयर में निवेशकों को करीब 125 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है।

Last Updated- November 05, 2024 | 3:49 PM IST
Mazagon Dock: Defense PSU releases strong Q2 results, profit jumps 76%; stock long work station Defence PSU ने जारी किए दमदार Q2 नतीजे, मुनाफा 76% उछला; स्टॉक ने लगाई लंबी छलांग

Mazagon Dock Q2 Results: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock) ने मंगलवार को दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे जारी किए। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 76 फीसदी और रेवेन्यू 51 फीसदी (YoY) उछला है। तिमाही नतीजों के दम पर Defence PSU Stock में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेशन के दौरान शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछल गया। बीते एक साल में इस सरकारी शेयर में निवेशकों को करीब 125 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है। कंपनी ने 22 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 23.19 रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड (Mazagon Dock Interim Dividend) का ऐलान किया था।

Mazagon Dock: कैसे रहे Q2 नतीजे

मझगांव डॉक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 76 फीसदी उछलकर 585 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 333 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का रेवेन्यू 52 फीसदी उछलकर 2,757 करोड़ रुपये हो गया, जोकि पिछले साल सितंबर तिमाही में 1828 करोड़ रुपये रहा था। सरकारी कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 510 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2023 तिमाही में यह 176 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। सालाना आधार पर कंपनी का मार्जिन 9.6 फीसदी से बढ़कर 18.5 फीसदी हो गया।

Also read: L&T करेगी E2E नेटवर्क्स में 21% हिस्सेदारी का अधिग्रहण; IT कंपनी के शेयरों में तेजी, लगा अपर सर्किट

Mazagon Dock: शेयर 7% से ज्यादा उछला

दूसरी तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद मझगांव डॉक के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली। दोपहर 2 बजे तक के कारोबारी सेशन में स्टॉक 7.4 फीसदी तक उछल गया। आज के सेशन में स्टॉक ने 4325.90 का हाई और 3989 पर लो बनाया। सोमवार को शेयर 4026 पर बंद हुआ था। मझगांव डॉक निवेशकों के लिए मल्टीबैगर शेयर रहा है। बीते एक साल में स्टॉक का रिटर्न 120 फीसदी रहा है। जबकि 6 महीने में यह शेयर 80 फीसदी और 2024 में अबतक 85 फीसदी की तेजी दिखा चुका है।

Mazagon Dock: 23.19 रुपये अंतरिम डिविडेंड देगी कंपनी

मझगांव डॉक ने 22 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग में शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 23.19 रुपये अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इस तरह अंतरिम डिविडेंड से शेयरधारकों को प्रति इक्विटी शेयर 231.9 फीसदी की इनकम होगी।

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। यहां किसी भी रूप में निवेश की सलाह नहीं है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - November 5, 2024 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट