facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप-10 में से छह कंपनियों का MCap 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, HDFC बैंक और Airtel को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

टॉप- 10 कंपनियों में RIL पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, इन्फोसिस, SBI, HUL, ITC और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Last Updated- February 09, 2025 | 11:16 AM IST
HDFC Bank

सेंसेक्स की टॉप-10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,18,151.75 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ HDFC बैंक और भारती एयरटेल को हुआ। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 354.23 अंक या 0.45 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77.8 अंक या 0.33 प्रतिशत के लाभ में रहा। टॉप- 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, जबकि जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के मूल्यांकन में गिरावट आई। इन चारों कंपनियों को कुल मिलाकर 1.15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 32,639.98 करोड़ रुपये बढ़कर 13,25,090.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 31,003.44 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत 9,56,205.34 करोड़ रुपये हो गई। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 29,032.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,312.82 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का मूल्यांकन 21,114.32 करोड़ रुपये बढ़कर 7,90,074.08 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 2,977.12 करोड़ रुपये बढ़कर 17,14,348.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 1,384.81 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,632.56 करोड़ रुपये रहा।

Also read: SmallCap Fund का बिगड़ा रिटर्न, 6 महीनों में 15 से ज्यादा स्कीम्स ने कराया 10-18% का नुकसान; एक्सपर्ट्स से समझिए आगे की स्ट्रैटेजी

इस रुख के उलट आईटीसी का मूल्यांकन 39,474.45 करोड़ रुपये घटकर 5,39,129.60 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 33,704.89 करोड़ रुपये घटकर 5,55,361.14 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 25,926.02 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,57,789.12 करोड़ रुपये और टीसीएस की 16,064.31 करोड़ रुपये घटकर 14,57,854.09 करोड़ रुपये रह गई।

टॉप- 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 9, 2025 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement