facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: HDFC और ICICI की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट, टॉप-10 में से 6 कंपनियों को नुकसान

Advertisement

Mcap: टॉप-10 कंपनियों में से छह की बाजार पूंजी (मार्केट कैप) में कुल ₹70,325.5 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- July 06, 2025 | 11:19 AM IST
Market Cap
Representative Image

Market Cap: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट का असर देश की कुछ दिग्गज कंपनियों की मार्केट वैल्यू पर भी देखने को मिला। टॉप-10 कंपनियों में से छह की बाजार पूंजी (मार्केट कैप) में कुल ₹70,325.5 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई। इसमें एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 626.01 अंक यानी 0.74% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही HDFC बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, ICICI बैंक, एलआईसी और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट दर्ज की गई।

किन कंपनियों की वैल्यू गिरी?

  • HDFC बैंक की बाजार पूंजी ₹19,284.8 करोड़ घटकर ₹15.25 लाख करोड़ रह गई।

  • ICICI बैंक का मार्केट कैप ₹13,566.92 करोड़ गिरकर ₹10.29 लाख करोड़ हुआ।

  • बजाज फाइनेंस की वैल्यू ₹13,236.44 करोड़ घटकर ₹5.74 लाख करोड़ हो गई।

  • LIC का मार्केट कैप ₹10,246.49 करोड़ की गिरावट के साथ ₹5.95 लाख करोड़ रहा।

  • TCS की वैल्यू ₹8,032.15 करोड़ घटकर ₹12.37 लाख करोड़ रह गई।

  • भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹5,958.7 करोड़ घटकर ₹11.50 लाख करोड़ पर आ गया।

किन कंपनियों को हुआ फायदा?

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूंजी ₹15,359.36 करोड़ बढ़कर ₹20.66 लाख करोड़ हो गई।

  • इन्फोसिस का मार्केट कैप ₹13,127.51 करोड़ बढ़कर ₹6.81 लाख करोड़ हुआ।

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू ₹7,906.37 करोड़ बढ़कर ₹5.49 लाख करोड़ पहुंची।

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्केट कैप ₹5,756.38 करोड़ बढ़कर ₹7.24 लाख करोड़ हो गया।

टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में कौन सबसे ऊपर?

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। उसके बाद HDFC बैंक, TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, इन्फोसिस, LIC, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - July 6, 2025 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement