facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mcap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 71,301 करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

शुक्रवार को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 74,119.39 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- March 10, 2024 | 2:21 PM IST
Stocks to Buy
Representative Image

Mcap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,301.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। कम कारोबारी सत्रों के सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। पिछले सप्ताह रिकॉर्ड बनाने के सिलसिले के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.04 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़ गया।

शुक्रवार को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 74,119.39 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22,493.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई।

सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 38,726.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,448.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: वृहद आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा : विश्लेषक

एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 13,476.16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,03,393.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 12,243.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,707.88 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,099.76 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,63,581.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,469.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,921.57 करोड़ रुपये और टीसीएस का मूल्यांकन 1,157.79 करोड़ रुपये बढ़कर 14,87,070.15 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,68,753.81 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 15,875.81 करोड़ रुपये घटकर 6,71,121.34 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 15,391.94 करोड़ रुपये घटकर 20,01,358.50 करोड़ रुपये रह गई।

एलआईसी के मूल्यांकन में 6,166.87 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,48,596.89 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 2:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement