facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 4.74 लाख करोड़ रुपये घटा

Advertisement

Mcap: समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 1,88,479.36 करोड़ रुपये घटकर 18,76,718.24 करोड़ रुपये पर आ गया।

Last Updated- October 06, 2024 | 10:36 AM IST
Market Cap
Representative Image

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 4,74,906.18 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी कोषों की सतत निकासी से बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,883.4 अंक या 4.53 प्रतिशत नीचे आया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 1,88,479.36 करोड़ रुपये घटकर 18,76,718.24 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 72,919.58 करोड़ रुपये घटकर 12,64,267.35 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 53,800.31 करोड़ रुपये घटकर 9,34,104.32 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 47,461.13 करोड़ रुपये घटकर 8,73,059.59 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 33,490.86 करोड़ रुपये घटकर 6,14,125.65 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 27,525.46 करोड़ रुपये घटकर 6,69,363.31 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत 24,139.66 करोड़ रुपये घटकर 6,29,695.06 करोड़ रुपये पर आ गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 21,690.43 करोड़ रुपये घटकर 15,37,361.57 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 5,399.39 करोड़ रुपये घटकर 7,10,934.59 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि, इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 4,629.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,96,527.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 10:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement