facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mcap: टॉप आठ कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह ₹1.53 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-इन्फोसिस को सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 47,194.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,587.12 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 33,611.37 करोड़ रुपये बढ़कर 8,06,880.50 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- September 01, 2024 | 11:33 AM IST
VA Tech Wabag SHare price

शेयर बाजार में तेजी के साथ देश की 10 प्रमुख कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप (Mcap) संयुक्त रूप से बीते सप्ताह 1,53,019.32 करोड़ रुपये बढ़ गया।

भारतीय एयरटेल (Bharti Airtel), इन्फोसिस (Infosys) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सर्वाधिक लाभ में रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,279.56 अंक यानी 1.57 प्रतिशत का उछाल आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स (Sensex) में शुक्रवार को लगातार नौवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 231.16 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 82,365.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 502.42 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,637.03 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 47,194.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,587.12 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 33,611.37 करोड़ रुपये बढ़कर 8,06,880.50 करोड़ रुपये रहा।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मूल्यांकन 31,784.9 करोड़ रुपये बढ़कर 16,46,899.17 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,734.3 करोड़ रुपये बढ़कर 8,66,374.41 करोड़ रुपये पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (Mcap) 13,396.42 करोड़ रुपये बढ़कर 20,43,107.10 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का एमकैप 5,600.24 करोड़ रुपये बढ़कर 12,44,206.43 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन 2,340.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,73,390.88 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 356.98 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,935.97 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 8,411.54 करोड़ रुपये घटकर 6,52,739.95 करोड़ रुपये और आईटीसी का एमकैप 4,776.48 करोड़ रुपये घटकर 6,27,587.76 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा बरकरार रखा है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - September 1, 2024 | 11:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement