facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में छह कंपनियों का मार्केट कैपिटल 70,527.11 करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस नंबर 1

Advertisement

टॉप 10 कंपनियों की सूची में RIL पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, HUL, इन्फोसिस, ITC, भारती एयरटेल, SBI और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Last Updated- October 15, 2023 | 5:10 PM IST
Mcap of six of top 10 firms jumps Rs 70,527.11 crore; RIL biggest gainer

सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 70,527.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (RIL) रही। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई, वहीं इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत घट गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,191.43 करोड़ रुपये बढ़ा

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 287.11 अंक या 0.43 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,191.43 करोड़ रुपये बढ़कर 15,90,408.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 17,222.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,04,326.62 करोड़ रुपये रही।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 16,953.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,36,035.96 करोड़ रुपये तथा आईटीसी का 7,607.26 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,59,071.10 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 4,581.64 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,639.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 1,971.27 करोड़ रुपये बढ़कर 11,65,135.58 करोड़ रुपये रहा।

Also read: Market Outlook: तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं इस सप्ताह तय करेंगी बाजार का रुख

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 19,403.04 करोड़ रुपये घटा

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 19,403.04 करोड़ रुपये घटकर 5,94,252 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 18,258.67 करोड़ रुपये के नुकसान से 13,06,391.11 करोड़ रुपये पर आ गई। एसबीआई का मूल्यांकन 16,019.67 करोड़ रुपये घटकर 5,14,191.52 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 7,137.72 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,87,746.65 करोड़ रुपये पर आ गई।

टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 5:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement