facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

बीएसई और एनएसई पर एक नवंबर को नव संवत 2081 की शुरुआत के मौके पर ‘मुहूर्त कारोबार’ आयोजित किया गया।

Last Updated- November 03, 2024 | 11:49 AM IST
stock market today
Representative Image

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,07,366.05 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।

बीएसई और एनएसई पर एक नवंबर को नव संवत 2081 की शुरुआत के मौके पर ‘मुहूर्त कारोबार’ आयोजित किया गया। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 321.83 अंक या 0.40 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सप्ताह के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के मूल्यांकन में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 36,100.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,32,755.93 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 25,775.58 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,686.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी की बाजार हैसियत 16,887.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,509.41 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज की 15,393.45 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,12,120.05 करोड़ रुपये हो गई।

आईटीसी ने सप्ताह के दौरान 10,671.63 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 6,13,662.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 2,537.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,96,408.50 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 38,054.43 करोड़ रुपये घटकर 7,31,442.18 करोड़ रुपये पर आ गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 27,299.54 करोड़ रुपये घटकर 9,20,299.35 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस के मूल्यांकन में 26,231.13 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 14,41,952.60 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,662.78 करोड़ रुपये घटकर 13,26,076.65 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - November 3, 2024 | 11:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement