facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mcap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से तीन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक फायदा हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़ गया।

Last Updated- June 23, 2024 | 12:19 PM IST
Stocks to Buy
Representative Image

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,125.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक फायदा हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़ गया।

बीते सप्ताह जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में उछाल आया, वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इन कंपनियों की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 1,01,769.1 करोड़ रुपये घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 52,091.56 करोड़ रुपये बढ़कर 12,67,056.69 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 36,118.99 करोड़ रुपये जोड़े जिससे इसका मूल्यांकन 8,13,914.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,915.43 करोड़ रुपये बढ़कर 6,35,945.80 करोड़ रुपये हो गई। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 32,271.31 करोड़ रुपये घटकर 19,66,686.57 करोड़ रुपये रह गया।

एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 27,260.74 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और यह 6,47,616.51 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईटीसी का मूल्यांकन 14,357.43 करोड़ रुपये घटकर 5,23,858.91 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 8,904.95 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,73,617.46 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 8,321.6 करोड़ रुपये घटकर 13,78,111.45 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 7,261.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,04,262.65 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 3,391.35 करोड़ रुपये घटकर 7,46,454.54 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 12:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement