facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप 10 में से 3 कंपनियों का MCap 70,312.7 करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ की स्थिति में रहीं।

Last Updated- December 24, 2023 | 11:05 AM IST
Market Outlook
Representative Image

घरेलू शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बीते सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 70,312.7 करोड़ रुपये बढ़ गया जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही।

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ की स्थिति में रहीं।

हालांकि शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को नुकसान का सामना करना पड़ा। इन सात कंपनियों का संयुक्त रूप से घाटा 68,783.2 करोड़ रुपये रहा।

एक सप्ताह पहले रिकॉर्डतोड़ तेजी हासिल करने के बाद बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स के लिए पिछला हफ्ता मुनाफावसूली का जोर रहने से 376.79 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट लेकर आया।

हालांकि देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन इस अवधि में 47,021.59 करोड़ रुपये बढ़कर 17,35,194.85 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का भी इस दौरान मूल्यांकन 12,241.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,043.25 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 11,049.74 करोड़ रुपये बढ़कर 12,68,143.20 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,235.29 करोड़ रुपये घटकर 6,97,095.53 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का मूल्यांकन 12,715.21 करोड़ रुपये घटकर 13,99,696.92 करोड़ रुपये और एसबीआई का मूल्यांकन 10,486.42 करोड़ रुपये घटकर 5,68,185.42 करोड़ रुपये रह गया।

इन्फोसिस का पूंजीकरण 7,159.5 करोड़ रुपये घटकर 6,48,298.04 करोड़ रुपये और आईटीसी का मूल्यांकन 3,991.36 करोड़ रुपये घटकर 5,67,645.03 करोड़ रुपये रह गया।

इस दौरान भारती एयरटेल का मूल्यांकन 2,108.17 करोड़ रुपये घटकर 5,56,134.58 करोड़ रुपये और एलआईसी का 2,087.25 करोड़ रुपये घटकर 5,01,635.57 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का अपना स्थान बरकरार रखा। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एयरटेल और एलआईसी रहीं।

Advertisement
First Published - December 24, 2023 | 11:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement