facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का MCap 57,408 करोड़ रुपये घटा

Advertisement

सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

Last Updated- January 07, 2024 | 11:40 AM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 57,408.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान में रहा। एक जनवरी को सेंसेक्स 72,561.91 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 20,929.77 करोड़ रुपये घटकर 13,67,661.93 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस ही रही।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,536.48 करोड़ रुपये घटकर 12,77,435.56 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार हैसियत 10,114.99 करोड़ रुपये गिरकर 6,15,663.40 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 4,129.69 करोड़ रुपये घटकर 6,36,222.11 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 1,608.05 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,97,357.42 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में 89.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,72,826.22 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,816.85 करोड़ रुपये बढ़कर 17,63,644.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का मूल्यांकन 14,409.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,91,219.09 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 8,200.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,846.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 7,020.75 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,082.81 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 11:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement