facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Sensex की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का MCap 1.73 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक और LIC को हुआ सबसे ज्यादा घाटा

समीक्षाधीन सप्ताह में HDFC बैंक का बाजार मूल्यांकन 60,678.26 करोड़ रुपये घटकर 10,93,026.58 करोड़ रुपये पर आ गया।

Last Updated- May 12, 2024 | 11:16 AM IST
सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 1.73 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक और LIC को हुआ सबसे ज्यादा घाटा , Mcap of 6 of top-10 most valued firms declines by Rs 1.73 trn; HDFC lags

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,73,097.59 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,213.68 अंक या 1.64 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 60,678.26 करोड़ रुपये घटकर 10,93,026.58 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 43,168.1 करोड़ की गिरावट आई और यह 5,76,049.17 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 36,094.96 करोड़ रुपये घटकर 19,04,643.44 करोड़ रुपये पर आ गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,567.94 करोड़ रुपये घटकर 7,84,833.83 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 11,780.49 करोड़ रुपये घटकर 7,30,345.62 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के मूल्यांकन में 3,807.84 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,40,838.13 करोड़ रुपये रह गया।

Also read: Upcoming IPOs: पैसा रखें तैयार, अगले सप्ताह शेयर बाजार में दस्तक देंगे 6 नए आईपीओ, 3 की होगी लिस्टिंग

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 33,270.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,822.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सप्ताह के दौरान 20,442.2 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी बाजार हैसियत बढ़कर 14,09,552.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 14,653.98 करोड़ रुपये बढ़कर 7,38,424.68 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,611.26 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,91,560.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

First Published - May 12, 2024 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट