facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप 10 फर्मों में से 7 का एमकैप 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ा; TCS, Infosys सबसे आगे

Advertisement

टॉप 10 फर्मों में से सात का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,07,224.82 करोड़ रुपये बढ़ा।

Last Updated- January 15, 2023 | 11:25 AM IST
TCS

टॉप 10 फर्मों में से सात का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,07,224.82 करोड़ रुपये बढ़ा। जिसमें आईटी प्रमुख टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।

पिछले हफ्ते, 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 360.81 अंक यानी 0.60 प्रतिशत चढ़ा।

जबकि TCS, HDFC बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक, HDFC और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) फायदे में थे।
वहीं Reliance Industries Limited, State Bank of India और Bharti Airtel को अपने बाजार मूल्यांकन से गिरावट का सामना करना पड़ा।

TCS का मूल्यांकन 59,349.81 करोड़ रुपये बढ़कर 12,34,637.11 करोड़ रुपये हो गया, जोकि शीर्ष -10 फर्मों में सबसे अधिक है।

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 22,997.16 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,684.95 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही के लिए लाभ में उम्मीद से बेहतर 13.4 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना दी थी।

इस बीच, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,514.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,004.09 करोड़ रुपये और HDFC का 4,904.87 करोड़ रुपये बढ़कर 4,78,922.89 करोड़ रुपये हो गया।

LIC ने 3,668.5 करोड़ रुपये जोड़े और उसका एमकैप 4,50,782.59 करोड़ रुपये हो गया।

HDFC बैंक का एमकैप 3,624.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,92,754.89 करोड़ रुपये और ICICI बैंक का एमकैप 2,165.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,09,305.82 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 47,290.7 करोड़ रुपये घटकर 16,69,280.55 करोड़ रुपये रह गया।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 17,373.86 करोड़ रुपये घटकर 4,25,982.59 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 490.85 करोड़ रुपये घटकर 5,35,521.33 करोड़ रुपये रह गया।

टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू फर्म रही, जिसके बाद TCS, HDFC बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, HDFC,LIC और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement