facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का MCap 1.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 716.16 अंक या 0.97 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Last Updated- February 25, 2024 | 10:00 PM IST
Stock market today
Representative Image

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 1,10,106.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 716.16 अंक या 0.97 प्रतिशत के लाभ में रहा।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 38,477.49 करोड़ रुपये घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,976.96 करोड़ रुपये बढ़कर 20,20,470.88 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार को तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत समूह का शेयर अपने 52 सप्ताह के नए उच्चस्तर 2,996.15 रुपये पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 27,012.47 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,808.72 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एलआईसी की बाजार हैसियत 17,235.62 करोड़ रुपये बढ़कर 6,74,655.88 करोड़ रुपये हो गई।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 8,548.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,13,640.37 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 4,534.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,62,574.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 4,149.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,735.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बुधवार को एसबीआई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी हो गई। इसने मूल्यांकन के मामले में आईटी कंपनी इन्फोसिस को पीछे छोड़ा।

समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 3,855.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,34,196.63 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का 793.21 रुपये के उछाल के साथ 10,79,286.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 27,949.73 करोड़ रुपये घटकर 14,66,030.97 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 10,527.76 करोड़ रुपये घटकर 6,96,045.32 करोड़ रुपये रह गई।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, एलआईसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement