facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का MCap 2.90 करोड़ रुपये बढ़ा, सबसे अधिक फायदे में रही RIL

Advertisement

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में कुल 2,90,267.98 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

Last Updated- February 04, 2024 | 11:42 AM IST
Reliance Industries - RIL
Representative Image

स्थानीय शेयर बाजार में उछाल के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2.90 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,384.96 अंक या 1.95 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ …रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल और आईटीसी का मूल्यांकन घट गया।

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में कुल 2,90,267.98 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,38,290.85 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर में 7.54 प्रतिशत का उछाल आया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सप्ताह के दौरान 57,867.9 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 14,51,307.84 करोड़ रुपये हो गया।

एसबीआई की बाजार हैसियत 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 26,153.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,490.91 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,522.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,033.83 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का पूंजीकरण 9,566.79 करोड़ रुपये बढ़कर 7,03,024.44 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 8,771.34 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,772.65 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 5,627.27 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,76,601.44 करोड़ रुपये हो गई।

इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,931.64 करोड़ रुपये घटकर 5,49,330.64 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 5,231.18 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,47,176.65 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement