facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का MCap 95,522 करोड़ रुपये बढ़ा, RIL को सबसे ज़्यादा फायदा

Advertisement

बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 33.02 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 81,086.21 पर बंद हुआ।

Last Updated- August 25, 2024 | 11:05 AM IST
VA Tech Wabag SHare price

देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप (Mcap) संयुक्त रूप से बीते सप्ताह 95,522.81 करोड़ रुपये बढ़ा। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टीसीएस और एचयूएल (HUL) सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।

बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में 33.02 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 81,086.21 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 649.37 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप (Mcap) 29,634.27 करोड़ रुपये बढ़कर 20,29,710.68 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 17,167.83 करोड़ रुपये बढ़कर 16,15,114.27 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 15,225.36 करोड़ रुपये बढ़कर 6,61,151.49 करोड़ रुपये रहा।

भारती एयरटेल का एमकैप 12,268.39 करोड़ रुपये बढ़कर 8,57,392.26 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 11,524.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,47,640.11 करोड़ रुपये रहा।

आंकड़ों के अनुसार आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,965.14 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,364.24 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,498.89 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,578.99 करोड़ रुपये रहा।

इसके अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन 1,992.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,71,050.63 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का एमकैप 1,245.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,269.13 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 4,835.34 करोड़ रुपये घटकर 12,38,606.19 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान है।

Advertisement
First Published - August 25, 2024 | 11:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement