facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का MCap 3.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ा; सबसे ज्यादा फायदे में रही ये तीन कंपनियां

Advertisement

उतार-चढ़ाव से भरे सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 2,732.05 अंक या 3.69 प्रतिशत उछल गया।

Last Updated- June 09, 2024 | 11:23 AM IST
Stock market today
Representative Image

पिछले सप्ताह 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में आठ ने अपने बाजार मूल्यांकन में कुल मिलाकर 3.28 लाख करोड़ रुपये जोड़े।

इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सर्वाधिक लाभ हुआ।

उतार-चढ़ाव से भरे सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 2,732.05 अंक या 3.69 प्रतिशत उछल गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और आईटीसी को लाभ हुआ। इन कंपनियों ने अपने बाजार मूल्यांकन में कुल 3,28,116.58 करोड़ रुपये जोड़े।

शीर्ष 10 कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 80,828.08 करोड़ रुपये बढ़कर 14,08,485.29 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 58,258.11 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 6,05,407.43 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 54,024.35 करोड़ रुपये बढ़कर 19,88,741.47 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मूल्यांकन 52,770.59 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,630.87 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 32,241.67 करोड़ रुपये बढ़कर 11,96,325.52 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 32,080.61 करोड़ रुपये बढ़कर 8,10,416.01 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी ओर एलआईसी का मूल्यांकन 12,080.75 करोड़ रुपये घटकर 6,28,451.77 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 178.5 करोड़ रुपये घटकर 7,40,653.54 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement