facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप 10 कंपनियों में आठ का MCap 1.65 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC और SBI को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Advertisement

RIL सबसे अधिक मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, ITC, LIC और HUL का स्थान रहा।

Last Updated- November 17, 2024 | 2:50 PM IST
India's MCap increased by 3 percent from IPO, Rs 1.8 lakh crore raised IPO से 3 फीसदी बढ़ा भारत का MCap, जुटाए गए 1.8 लाख करोड़ रुपये

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों में आठ का कुल मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,65,180.04 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान निजी क्षेत्र की एचडीएफसी बैंक सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,906.01 अंक या 2.39 फीसदी की गिरावट आई। शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे थे।

SBI का मूल्यांकन 34,984.51 करोड़ रुपये घटकर 7,17,584.07 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 27,830.91 करोड़ रुपये घटकर 5,61,329.10 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 22,057.77 करोड़ रुपये घटकर 17,15,498.91 करोड़ रुपये रह गया। ITC का बाजार पूंजीकरण (MCap) 15,449.47 करोड़ रुपये घटकर 5,82,764.02 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का MCap 11,215.87 करोड़ रुपये घटकर 8,82,808.73 करोड़ रुपये रह गया।

Also read: एफपीआई की बिकवाली जारी, नवंबर में शेयरों से निकाले 22,420 करोड़ रुपये

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन 4,079.62 करोड़ रुपये घटकर 5,74,499.54 करोड़ रुपये और ICICI बैंक का मूल्यांकन 2,832.38 करोड़ रुपये घटकर 8,85,599.68 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 13,681.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,962.50 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का MCap 416.08 करोड़ रुपये बढ़कर 15,00,113.36 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, ITC, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - November 17, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement