facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का MCap 85,582 करोड़ रुपये बढ़ा, LIC को सबसे ज्यादा मुनाफा

Advertisement

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में RIL पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC बैंक, एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, LIC, इन्फोसिस, HUL, और ITC का स्थान रहा।

Last Updated- June 16, 2024 | 11:05 AM IST
LIC- एलआईसी

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 85,582.21 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 299.41 अंक या 0.39 प्रतिशत के लाभ में रहा। 13 जून को सेंसेक्स 77,145.46 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का मूल्यांकन घट गया। इन पांच कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में कुल मिलाकर 84,704.81 करोड़ रुपये का नुकसान रहा।

सप्ताह के दौरान एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 46,425.48 करोड़ रुपये बढ़कर 6,74,877.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में एलआईसी ही रही। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,639.61 करोड़ रुपये बढ़कर 12,14,965.13 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सप्ताह के दौरान 10,216.41 करोड़ रुपये जोड़े और उसका मूल्यांकन 19,98,957.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 9,192.35 करोड़ रुपये बढ़कर 7,49,845.89 करोड़ रुपये हो गई। वहीं भारती एयरटेल का मूल्यांकन 1,108.36 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,11,524.37 करोड़ रुपये रहा।

Also read: Market Outlook: ग्लोबल रुख, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 22,885.02 करोड़ रुपये घटकर 5,82,522.41 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 22,052.24 करोड़ रुपये घटकर 13,86,433.05 करोड़ रुपये पर आ गई। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 18,600.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,18,030.37 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 11,179.27 करोड़ रुपये घटकर 7,77,795.90 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी की बाजार हैसियत 9,987.78 करोड़ रुपये घटकर 5,38,216.34 करोड़ रुपये रह गई।

टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 11:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement