facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप 10 कंपनियों में नौ का MCap 2.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, LIC को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 685.68 अंक या 0.86 फीसदी और एनएसई निफ्टी 223.85 अंक या 0.93 फीसदी चढ़ा।

Last Updated- December 01, 2024 | 3:17 PM IST
India's MCap increased by 3 percent from IPO, Rs 1.8 lakh crore raised IPO से 3 फीसदी बढ़ा भारत का MCap, जुटाए गए 1.8 लाख करोड़ रुपये

देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ का कुल बाजार पूंजीकरण (MCap) पिछले सप्ताह 2,29,589.86 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को सबसे अधिक लाभ हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 685.68 अंक या 0.86 फीसदी और एनएसई निफ्टी 223.85 अंक या 0.93 फीसदी चढ़ा।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन 60,656.72 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,202.02 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक ने 39,513.97 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन बढ़कर 13,73,932.11 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 35,860.79 करोड़ रुपये बढ़कर 17,48,991.54 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 32,657.06 करोड़ रुपये बढ़कर 9,26,725.90 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 20,482 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,775.62 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 15,858.02 करोड़ रुपये बढ़कर 9,17,724.24 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीसी का मूल्यांकन भी बढ़ा। हालांकि, इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 18,477.5 करोड़ रुपये घटकर 7,71,674.33 करोड़ रुपये रह गया।

Also read: SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, इनऑपरेटिव अकाउंट्स दोबारा किये जाएंगे एक्टिवेट; जानिए बैंक का प्लान

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 3:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement